- Hindi News
- नाबालिगा को भगाने का आरोप, अज्ञात पर केस दर्ज
नाबालिगा को भगाने का आरोप, अज्ञात पर केस दर्ज
अमृतसर|शादी काझांसा देकर नाबालिगा को भगाने के आरोप में थाना रामबाग पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिकायत में बटाला रोड निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी स्थानीय एक स्कूल में पढ़ती है। वह रोज की तरह घर से स्कूल गई और वहां जाकर उसने अपनी टीचर के मोबाइल से फोन कर बोला कि आज उसका पेपर है, इसलिए वह देरी से घर आएगी। शाम होने तक भी जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने बेटी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि कोई युवक उनकी बेटी को झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।