पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जौली जहां कहेंगे 54 खोखों को वहीं अलाॅट होगी जगह

जौली जहां कहेंगे 54 खोखों को वहीं अलाॅट होगी जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोड पर थाना कैंटोनमेंट के सामने हटाए गए 54 खोखों को बसाने की जिम्मेदारी नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने इलाका पार्षद डिप्टी मेयर अविनाश जौली को दे दी है। इससे पहले भी 1998 में पुतलीघर से खोखों को हटाए जाने के बाद पार्षद रहते हुए जौली ने ही सभी को जीटी रोड पर जगह अलाट करवाई थी। सभ्रवाल से मिलने आए खोखा मालिकों ने उनसे आग्रह किया था कि वह उन्हें ग्वालमंडी के स्थान पर नाइयां वाला मोड़ पर जगह अलाट कर दें। जौली ने भी इनकी वकालत की। इस पर कमिश्नर ने स्टेट आॅफिसर अनिल अरोड़ा और सुपरिंटेंडेंट विशाल वधावन को आदेश दे दिए हैं कि खोखा मालिकों से विचार-विमर्श करने के बाद जौली जहां कहें उन्हें जगह अलाट कर दी जाए।

बता दें कि बीआरटी प्रोजेक्ट के आड़े आने के कारण शनिवार को 54 खोखे ढहा दिए गए थे।