पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू एजुकेशनल कालेज यूथ फेस्ट आज से

जीएनडीयू एजुकेशनल कालेज यूथ फेस्ट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | जीएनडीयूसे संबंधित एजुकेशन कालेजों का यूथ फेस्टिवल 23 सितंबर से यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा। इस मेले में 300 के करीब स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। युवक भलाई विभाग की डायरेक्टर डॉ. जगजीत कौर ने बताया कि इसका उद्घाटन लेडी वीसी डॉ. सर्वजीत कौर बराड़ करेंगी। इस मौके पर जुओलॉजी विभाग के प्रोफेसर तथा प्रोफेसर इंजार्च लोक संपर्क डॉ. अनीश दुआ विशेष मेहमान होंगे। फेस्टिवल की शुरुआत ग्रुप शबद, भजन से होगी। इसके बाद समूह गायन भारती, लोकगीत, गीत, गजल, फाइन आटर्स (2 सेशन) के मुकाबले होंगे। 24 सितंबर को पहरावा प्रदर्शनी, स्किट, माइम, रंगोली फुलकारी तथा 25 को क्विज, गिद्दा, डिबेट मुकाबले होंगे।