पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन पुल के साथ सर्विस लेन बने, सड़कें और पानी मिले

निर्माणाधीन पुल के साथ सर्विस लेन बने, सड़कें और पानी मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेरकाब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवदीप हुंदल की अध्यक्षता में स्थानीय पैलेस में बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन विधायक राजकुमार वेरका और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश बस्सी मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

हुंदल डाक्टर सुशील भंडारी ने बताया कि वेरका में निर्माणाधीन पुल के साथ सर्विस लेन नहीं बनाई गई है। इलाके में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। और सत्ताधारी नेता सिर्फ बयानबाजी में ही विकास के नारे लगा रहे हैं। वेरका ने समस्याओं का तुरंत समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बस्सी ने कहा कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी नशे में गर्त हो रही है, युवाओं को नशे के दूर रहकर राजनीति के क्षेत्र में आगे आकर सिस्टम में बदलाव लाना चाहिए।

इस मौके पर वेरका फाटक पर डीएमयू के नीचे आकर मारे गए हवलदार की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कमल, बबलू हुंदल, विजय कुमार, ठेकेदार ज्ञान सिं7ह, रिटायर सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह गोराया, रमन भाटिया, बॉवी भगत अन्य मौजूद थे।