पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकेडी इंस्टीट्यूट ने सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया

सीकेडी इंस्टीट्यूट ने सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकेडीइंस्टीट्यूट आॅफ मेनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी की ओर से काॅलेज का नया सेशन शुरू होने से पहले श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाया गया। प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढ़ा की अध्यक्षता में करवाए पाठ में कई स्कूलों के मैंबर शामिल हुए। इस मौके पर ज्ञानी अमृतपाल सिंह पाठ में विशेष रूप से भाग लिया। पाठ के उपरांत कीर्तन जत्थों ने गुरु जस गाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर चड्ढा ने सीकेडी की ओर से तरनतारन में खोले नए मेनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी काॅलेज के बारे पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. एचएस संधू ने पाठ के दौरान आए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर निर्मल सिंह, नरिंदर सिंह खुराना आॅनरेरी सचिव, एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. धर्मवीर सिंह, संतोख सिंह सेठी, प्रीतपाल सिंह सेठी और परमजीत सिंह मक्कड़ मौजूद थे।