पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 41269 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो बूंदें

41269 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो बूंदें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्सपोलियो माइग्रेटरी राउंड के दूसरे दिन 41269 बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जसपाल कौर ने बताया कि 23 सितंबर तक पूरे पंजाब में भट्ठों, शैलर, डेयरियों और झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलाई जानी हैं।

आज सेहत विभाग की टीमें 66578 घरों तक पहुंचने में सफल रही और 41269 बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदें पिलाई जा रही हैं और कल तक सेहत विभाग सभी 1 लाख 15 हजार 255 बच्चों को बूंदें पिलाएगा।