पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम सुपरिंटेंडेंट लवलीन को मिलेगा राष्ट्रपति से मेडल

निगम सुपरिंटेंडेंट लवलीन को मिलेगा राष्ट्रपति से मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | नगरनिगम में हाउस टैक्स विभाग में तैनात सुपरिटेंडेंट लवलीन शर्मा को 24 सितंबर को प्रेजिडेंट आफ इंडिया 2011 सेंसस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित पंजाब युनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। लवलीन को सिल्वर मैडल से सम्मानित किया जाना है। इस संबंधी भारत सरकार की ओर से नगर निगम को सूचित कर दिया गया है। बकौल लवलीन वर्ष 2011 में हुई सेंसस (जनगणना) के दौरान उनकी बेहतर कारगुजारी को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। राष्ट्रपति आफ इंडिया से सिल्वर मैडल मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए उनका सारा परिवार काफी खुश है।