- Hindi News
- श्रीनगर में निितन गडकरी ने किया एसजीपीसी के राहत कैंप का दौरा
श्रीनगर में निितन गडकरी ने किया एसजीपीसी के राहत कैंप का दौरा
सेवा का काम जारी रहेगा : बेदी
अमृतसर| केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जेएंडके बाढ़ पीड़ितों के लिए श्रीनगर में जारी राहत कैंप का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात करके बताया कि अगर कमेटी होती तो शायद वे लोग होते। श्रीनगर दौरे पर गए कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि गडकरी कमेटी की सेवा से काफी प्रभावित हैं।
बेदी ने बताया कि जब से बाढ़ का प्रकोप है कमेटी लगातार वहां के गुरुद्वारा शहीद बुंगा बड़गाम में राहत कैंप चला रही है। इसके साथ ही राहत सामग्री, मेडिकल सुविधा भेजने के साथ लोगों को वापस लाने का भी सिलसिला जारी है और आगे भी चलता रहेगा। बेदी का कहना है कि स्थानीय सिखों ने गुरजीत सिंह दत्ता के नेतृत्व में गडकरी से मुलाकात की और बताया कि अगर कमेटी की राहत और उसके लोग पहुंचते तो शायद वह लोग जिंदा बचते।
बेदी के मुताबिक शिष्टमंडल ने इस दौरान मांग की है कि केंद्र सरकार उनके पुनर्वास के साथ हुए माली नुकसान की भरपाई करे। क्योंकि इस बाढ़ में उनका जानी और माली नुकसान भी हुआ है। बेदी ने बताया कि बाढ़ में जो लोग मारे गए हैं उनकी आत्मिक शांति के लिए कमेटी 25 सितंबर को मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ रखेगी, जिसका भोग 27 सितंबर को पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 24 सितंबर को कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे।
दिलजीत सिंह बेदी