- Hindi News
- \"टैक्सों की भारी दरों ने बर्बाद किया कारोबार\'
\"टैक्सों की भारी दरों ने बर्बाद किया कारोबार\'
अजीतनगर चौक स्थित पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व्यापार सेल की बैठक प्रधान केवल कुमार (राजू किंग) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला शहरी प्रधान एडवोकेट राजीव भगत और युवा नेता विकास सोनी विशेष तौर पर शामिल हुए। कारोबारियों ने बताया कि टैक्सों की भारी दरों के कारण व्यापार खत्म हो रहा है। अफसरशाही और रिश्वतखोरी का बोलबाला है। भगत और सोनी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही राज्य में कारोबार का बुरा हाल है, और हर वर्ग परेशान है। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाकर सरकार को सबक सिखाएगी। इस मौके पर अनिल महाजन, रवैल सिंह, तीर्थ अरोड़ा, सतीश कटयाल, गुरदयाल सिंह, रवि महाजन, सौरव मिट्ठू मदान, रवि सूरी, अजय चंडोक, पप्पी महाजन, प्रदीप कुमार, सुदेश महाजन मौजूद थे।