पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो खींचना भी एक कला: बुलारिया

फोटो खींचना भी एक कला: बुलारिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | अमृतसरफोटोग्राफर वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से मजीठा रोड स्थित एक पैलेस में सालाना एक दिवसीय मेला करवाया गया। प्रधान जसविंदर सिंह बहार की अध्यक्षता में करवाए मेले में मुख्य संसदीय सचिव इंद्रबीर सिंह बुलारिया विशेष रूप से पहुंचे। मेले का शुभारंभ करते बुलारिया ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद संबोधित करते बुलारिया ने कहा कि फोटो खींचना भी एक कला है। जिसके लिए अच्छे कैमरे की नहीं बल्कि दिमाग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि पहले पहल ब्लैक एंड बाइट फोटो खीची जाती थी। परंतु अब तो फोटोग्राफरों के पास ऐसे बढिय़ा कैमरे गए है जो पानी के अंदर और भारी बरसात में भी अच्छी फोटो खींच सकते है। इस मेले में देश विदेश से कैमरों की नामी 50 कंपनियों ने भाग लिया। जबकि लुधियाना, पटियाला, जालंधर, पठानकोट के कई फोटोग्राफरों ने भाग लिया। एसोसिएशन की ओर से बुलारिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसविंदर सिंह, महासचिव नगीना सिंह, बीएस चौहान, सीनियर उपप्रधान केवल गुप्ता, सुनील गोस्वामी, पीआरओ निर्मल सिंह, राजन कुमार, हरिओम, चंदन मोहन, रजिंदर सिंह, मट्टू शाह, सुखजिंदर सिंह राजू के अलावा कई लोग उपस्थित थे।