गली बंद करने के विरोध में प्रदर्शन
फेयरलैंडकॉलोनी के लोगों की ओर से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड को जोड़ने वाली गली बंद किए जाने के विरोध में संजय गांधी कॉलोनी वासियों ने सोमवार मेन रोड जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोगों को जान बूझ कर परेशान करने के लिए गली बंद की गई है। रोड जाम करने वालों में शामिल प्रधान भोला राम, विपन कुमार, रिंकू, हंस राज, जॉन, गगनदीप सिंह, लाली, जोगिंदर पाल सिंह, मास्टर ज्ञान सिंह, रानी, सोनिया, पूजा, बबली और नीलम ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब फेयरलैंड कॉलोनी वालों ने सीमेंट के ब्लॉक रख गली बंद कर दी। इससे उनका गली से निकलना मुश्किल हाे गया है। फेयरलैंड कॉलोनी वालों ने जगह-जगह गेट लगाए हुए हैं और अपनी मर्जी से गेटों को खोलते और बंद करते हैं, जिस कारण लोगों को दिक्कत पेश आती है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द रास्ता खोला गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।
इस संबंध में मेयर बख्शी राम अरोड़ा का कहना है कि गली को बंद करने के लिए रखे गए सीमेंट के ब्लाक को हटाने के अफसरों को देर शाम निर्देश दे दिए गए हैं। अफसरों को यह बात सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी दोबारा नहीं हो, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़े।
आरोप| प्रदर्शनकारियोंने कहा कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड को जोड़ने वाली गली फेयरलैंड कॉलोनी के लोगों ने जानबूझ कर बंद कर दी है।