पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री राम आश्रम स्कूल में योगा कैंप

श्री राम आश्रम स्कूल में योगा कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | श्रीराम आश्रम स्कूल में योग शिक्षकों राजकुमार और उत्तम दास की निगरानी में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए योगा कैंप आयोजित किया गया। प्रबंधकों के मुताबिक आज के विद्यार्थी योग आसनों को भूलकर आधुनिक यंत्रों कंप्यूटर, मोबाइल फोन पर केंद्रित हो गए हैं। कैंप में स्टूडेंट्स को योगा का महत्व बताया गया। कैंप की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई। संगीत की धुनों में योगासन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक एसएन जोशी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होना जरूरी है। प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप में सक्षम बनाने के अलावा शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। विद्यालय में रोजाना सुबह व्यायाम करवाया जाता है।