पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने पुिलस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया

वकीलों ने पुिलस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचहरी परिसर के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि हमलावरों को नहीं पकड़ा तो पंजाब स्तर पर कोर्ट का बायकाट किया जाएगा।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

गोल्डनव्यू रिजोर्ट में वकीलों पर हुए हमले के बाद सोमवार कोर्ट का बायकॉट किया गया। गौर तलब है कि शुक्रवार की हड़ताल के बाद वकीलों ने पुलिस को रविवार तक आरोपियों को पकड़ने का समय दिया था। अल्टीमेटम खत्म होने पर वकीलों ने सोमवार किसी भी वकील को कोर्ट परिसर में नहीं जाने दिया। पूरा दिन काम बंद रखने के बाद सभी वकीलों ने अब पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सचिव एडवोकेट मुकेश नंदा ने बताया कि अगर अमित शर्मा हमला करने वाले आरोपियों को 10 दिसंबर तक नहीं पकड़ा गया तो वह पंजाब स्तर पर कोर्ट का बायकॉट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा गया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह गिल, गौरव शर्मा, साहिल शर्मा, वरुण मेहता, जगबीर सिंह, कश्मीर सिंह बुटर और वीके ढंड आदि उपस्थित थे।