- Hindi News
- समाज की एक एक इकाई समाज के निर्माण में सहयोगी होती है : पल्लवी भारती
समाज की एक-एक इकाई समाज के निर्माण में सहयोगी होती है : पल्लवी भारती
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के वेद कथा भवन में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी पल्लवी भारती ने प्रवचन किए।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
जब-जबमहापुरुष समाज में आते है तो वह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय को शांति प्रदान करते हैं। समाज की एक-एक ईकाई समाज के निर्माण में सहयोगी होती है। यह प्रवचन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के वेद कथा भवन में करवाए धार्मिक समारोह के दौरान आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी पल्लवी भारती ने कहे।
उन्होंने कहा कि सत्गुरु जब भी इस धरा पर आते हैं तो वह प्रत्येक मानव को धर्म का संदेश देते हैं। क्योंकि जब मानव अशांत है तो समझो समाज अशांत है। इसलिए यदि मनुष्य को शांति चाहिए तो सबसे पहले उसे अपने भीतर उतारना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि परंतु दुख की बात है कि आज व्यक्ति शांति की तलाश बाहरी जगत में कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम शांति चाहते है तो सर्वप्रथम हमें पूर्ण गुरु के शरणागत होकर ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करना होगा। तभी जीवन शांति की अवस्था को प्राप्त होगा। प्रवचन सुनने बड़ी संख्या पहुंची हुई थी।