- Hindi News
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए डोनेशन देने वाले रसीद अवश्य प्राप्त करें:प्रभु इंद्रानुज
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए डोनेशन देने वाले रसीद अवश्य प्राप्त करें:प्रभु इंद्रानुज
श्री श्री राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर के संचालक प्रभु इंद्रानुज दास ने रथ यात्रा कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
भगवानजगन्ननाथ रथ यात्रा कमेटी की बैठक सोमवार को रोबिन एवेन्यू में इस्कॉन अमृतसर संचालक प्रभु इंद्रानुज दास की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने कमेटी के सदस्य की ओर से यात्रा को लेकर किए गए प्रबंधों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। संबोधित करते इंद्रानुज ने कहा कि भगवान जगन्ननाथ रथ यात्रा के लिए अगर कोई शहरवासी डोनेशन देता है तो वह उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। क्योंकि डोनेशन की राशि पर धारा 80जी के तहत छूट जी जाती है। इसमें उन्होंने भिन्न कमेटी सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई।
इस मौके पर शंकर दास, नवल खन्ना, मनमोहन मेहरा, विकास खन्ना, राजेश दुग्गल, संजीव खन्ना, सीए राघव, राजन गुप्ता, नरिंदर अरोड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।