पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता जयंती पर 11 कुंडीय हवन करवाया

गीता जयंती पर 11 कुंडीय हवन करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत गीता जयंती पर हुए आयोजन में उपस्थित मेहमानों ने हवन में आहुतियां डालीं।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

श्रीगीता प्रचार एवं प्रसार समिति न्यू कांगड़ा कालोनी की ओर से श्रीमद्भागवत गीता जयंती पर 11 कुंडीय हवन यज्ञ करवाया गया। प्रधान राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में किए यज्ञ में पंडित विजय शास्त्री की ओर से नवग्रह पूजन के बाद गीता के 12वें और 15वें अध्याय के श्लोक पढ़े।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। यज्ञ के बाद प्रधान शर्मा ने कहा कि गीता को जीवन में धारण करने से मुश्किल काम आसान हो जाते हैं। गीता हमें शक्ति, भक्ति, युक्ति मुक्ति देती है उन्होंने बताया कि दुनिया में गीता ही केवल एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें कोई संशोधन नहीं हुआ। शर्मा ने कहा कि गीता के 18 अध्यायों में 700 श्लोक हैं। इन श्लोकों को हमें अपने जीवन में प्रतिदिन धारन करना चाहिए। इसमें समिति के सचिव राजेश शर्मा, केसी वरमानी और एचएल मक्कड़ की ओर से भजन गायन कर सभी को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर चेयरमैन बीडी गुप्ता, संरक्षक जगदीश शर्मा, काशी राम, कैलाश शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, पावनी शर्मा, वरुण दुग्गल, सुमेश महाजन, योगेश शर्मा, कमलेश कुमारी, सुनीता कुमारी, चंद्रकांता, प्रवीण शर्मा, मदन लाल, नवीन कुमार, तिलक राज, बंसी लाल, सीता राम, वीपी शर्मा, संजय शर्मा, देव राज आदि उपस्थित थे।