आयकर अधिकारी श्रीदुर्ग्याणा में नतमस्तक
अमृतसर | आयकरविभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वतंत्र कुमार आईआरएस चीफ प्रिंसिपल कमिश्नर नार्थ वेस्ट जोन, निधि सिंह आईआरएस चीफ कमिश्नर अमृतसर एवं जम्मू विभाग और राहुल आईआरएस सीआईटी ने अपने परिवार सहित सोमवार को दुर्ग्याणा में माथा टेका। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें ठाकुर जी का प्रसाद और सिरोपा भेंट किया। कमेटी कार्यालय पहुंचने पर प्रधान सतपाल महाजन, उपाध्यक्ष मुरारी लाल बत्तरा, वित्तसचिव बृज मोहन प्रभाकर, सचिव हरीश तनेजा, सह सचिव दर्शन सेठ ने उनका स्वागत करके स्मृति चिन्ह स्वरूप दुर्ग्याणा मंदिर का चित्र भेंट किया।