पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जख्मी दवा विक्रेता हरिंदर का डाॅ. सिद्धू ने जाना हाल

जख्मी दवा विक्रेता हरिंदर का डाॅ. सिद्धू ने जाना हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिंदर का आरोप पीटने वाले छीन ले गए 40 हजार और सोने की चेन

भास्करन्यूज | अमृतसर

सेहतविभाग की मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हरिंदर सिंह का हाल पूछा और पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख को मामले की पूरी छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई करने को कहा है।

हरिंदर ने डा. सिद्धू को बताया कि वह श्री गुरू राम दास चेरिटेबल अस्पताल के बाहर दवाओं की दुकान करता है। वहीं गुरप्रीत सिंह गोल्डी, गुरभेज सिंह और सुख की भी वहीं पर दुकान है। साथ ही इन्होंने अस्पताल के अंदर भी ठेका ले रखा है। अस्पताल में दाखिल जब भी कोई मरीज बाहर से दवा लेने आता है तो उक्त तीनों आरोपी दुकानदार से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इसी को लेकर पहले भी इनके कई झगड़े हो चुके हैं।

हरिंदर ने बताया कि रविवार को वह अपने घर जाने लगा तो इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। फिर तीनों आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और 40 हजार रुपए चेन छीन कर ले गए। एक अकाली नेता के दबाव में पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। डा. सिद्धू ने कहा कि जो भी दोषी हंै, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।