पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में हो रही गुंडागर्दी, लोग खौफजदा: रिषी

शहर में हो रही गुंडागर्दी, लोग खौफजदा: रिषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदगुरिंदर रिषी ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है और लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। सोमवार को अजनाला रोड पर कचहरी परिसर के बाहर हुई गैंगवार में सरेआम गोलियां चलाए जाने की घटना से स्पष्ट हो गया है कि शहर में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में आए दिन छीना-छपटी की घटनाएं हो रही हैं।

वहीं दूसरी ओर पुलिस गुंडातत्व पर लगाम कसने की बजाए चालान काटने में लगी हुई है।