पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिख अलग कौम है, हिंदुओं का हिस्सा नहीं : पीर मोहम्मद

सिख अलग कौम है, हिंदुओं का हिस्सा नहीं : पीर मोहम्मद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. ऑलइंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि सिख तो हिंदू हैं और ना ही उनका हिस्सा हैं। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से भाजपा तथा आरएसएस इस मुद्दे को उछाल रहे हैं। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीर मोहम्मद ने कहा कि इसके लिए सभी सिखों को एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने भारतीय संविधान के आर्टिकल 25-बी के बारे में कहा कि इसका संशोधन किया जाना चाहिए क्योंकि यह सिखों को हिंदुओं का हिस्सा बताता है। उनका कहना है कि सिख हिंदुओं से अलग कौम है, उसका रहन-सहन, रीति-रिवाज सभी अलग हैं, ऐसे में उस पर हिंदुत्व थोपना गलत है। उन्होंने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह से अपील की है कि वह इसको लेकर सिख संगत को निर्देश दें।