पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा लीगल सैल ने कचहरी में चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा लीगल सैल ने कचहरी में चलाया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई युवा वकील बने भाजपा के सदस्य

भास्करन्यूज| अमृतसर

भाजपाके जिला लीगल सेल के कन्वीनर एडवोकेट विजयंत खन्ना ने कचहरी परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत की।

विजयंत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के विजन को देखते हुए हरेक युवा भाजपा से जुड़ने की चाह रखने लगा है। यही कारण है कि भाजपा के सदस्यता अभियान को हर वर्ग में भारी समर्थन मिल रहा है। कई युवा वकील भी भाजपा के नए सदस्य बन चुके हैं। विजयंत ने बताया कि एक मिस्ड काल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। लोगों से अपील है कि पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। इस मौके पर एडवोकेट प्रीति तनेजा, संजीव महाजन, शाम शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

भाजपा लीगल सैल की ओर से जिला कचहरी में लगाए गए सदस्यता अभियान कैंप के दौरान एडवोकेट विज्यत खन्ना, प्रीति तनेजा और अन्य।