पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर संभावनाओं के साथ खत्म हुआ 5 दिवसीय पाइटैक्टस मेला

बेहतर संभावनाओं के साथ खत्म हुआ 5 दिवसीय पाइटैक्टस मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योगमंत्री मदन मोहन मित्तल ने की दोनों मुल्कों के चैंबर्स की सराहना

भास्करन्यूज| अमृतसर

पीएचडीचैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से रणजीत एवेन्यू में चल रहा पांच दिवसीय पाइटैक्टस मेला सोमवार को समाप्त हो गया। हालांकि इसमें उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं हुआ मगर भविष्य के लिए बेहतर संभावनाओं की ओर संकेत दे गया।

सोमवार को आखिरी दिन मेले में बतौर मुख्य मेहमान राज्य के उद्योगमंत्री मदन मोहन मित्तल तथा विशेष मेहमान के रूप में चैंबर के वाइस प्रेसीडेंट आलोक बी श्रीराम शामिल हुए। मेले में पाक की तरफ से चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, लाहौर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, सरगोधा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, जेहलम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और गुजरांवाला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले सरहद पार के कारोबारियों ने हिस्सा लिया था। यहां खान-पान से लेकर खेती की मशीनरी, हर्बल मेडिसिन, ज्वैलरी, फर्नीचर, टैक्सटाइल प्रोडक्ट तथा अन्य जरूरी वस्तुओं के स्टाल शामिल थे। मित्तल ने मेले के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि इससे दोनों मुल्कों के रिश्तों में बेहतरी आएगी और आपस में निर्भरता बढ़ेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए दोनों ही तरफ के चैंबर्स को शाबाशी दी। आलोक बी श्रीराम का कहना है कि जिस तरीके से ट्रेड को लेकर लोगों में रुझान बढ़ा है, उसके मद्देनजर सरहदी जिले अमृतसर को बिजनेस का हब बनाया जा सकता है।

उनका कहना है कि इसके लिए जरूरत है पहल करने और फारेन ट्रेड में दरपेश रही मुश्किलों को हल करने की। चैंबर के डायरेक्टर दलीप शर्मा ने बताया कि मेले में इस साल 250 करोड़ की ट्रेड क्वेरी जनरेट हुई हैं। उनका कहना है कि अगर इस तरफ पहल कदमी की जाए तो भविष्य में ट्रेड उम्मीद से ज्यादा बढ़ेगा। को-चेयरमैन (पंजाब) आरएस सचदेवा ने भी अपने विचार रखे। सचदेवा का कहना है कि अगली साल पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में इस मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले के दौरान एक पाक कारोबारी को सम्मानित करते कैिबनेट मंत्री मित्तल।

मेले में लगे एक स्टाल पर रखा सामान देखते कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल।