पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करना जरूरी : एडवोकेट नवदीप

ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करना जरूरी : एडवोकेट नवदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडवोकेटनवदीप प्लेटो ने कहा जब तक ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जाएगा, तब तक दुर्घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। पता नहीं क्यों हमारी मानसिकता ही बन गई है कि जब तक किसी चीज को लेकर सख्ती हो, हम कानून मानने को तैयार ही नहीं होते। वहीं दूसरी तरफ बिना ड्राइविंग टैस्ट के जारी हो रहे लाइसेंसों से भी दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। 16 वर्ष की आयु में दोपहिया वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है, लेकिन यह युवा चौपहिया वाहन दौड़ाने लगते हैं। वकीलों ने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे और लोगों को भी इस संबंधी जागरूक करेंगे।

प्लेटो ने कहा कि डीटीओ दफ्तर की ओर से मिठाइयों की तरह लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इन्हें रोकना अति आवश्यक है। एक बार चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस पंच कर दिया जाना चाहिए और जिस लाइसेंस पर तीसरी बार पंच लगे, उसे कुछ समय के लिए रद्द कर देना चाहिए। बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जब तक मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन होता रहेगा दुर्घटनाओं पर काबू पाना असंभव है।

जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने चाहिए, जिस पर लिखा हो कि यहां पर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक गति पर गाड़ी चलाएं। लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट गौरव शर्मा, सुनील, नवजीत सिंह, नरेश शर्मा, सुनील मनन आदि मौजूद थे।

वकीलों का कहना था कि बिना ड्राइविंग टैस्ट के जारी हो रहे लाइसेंसों से भी दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।