पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से शुरू होगा नेशनल डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट: प्रिं. अंजना गुप्ता

कल से शुरू होगा नेशनल डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट: प्रिं. अंजना गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि खेलों संबंधी तैयािरयां मुकम्मल कर ली गई हैं।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

डीएवीराष्ट्रीय क्लस्टर खेलों की शुरुआत डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में 10 दिसंबर से होने जा रही है। जिसमें देश के 13 जोन से 155 डीएवी स्कूल्स से 1200 महिला खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रही हैं। उनके साथ 200 से अधिक प्रशिक्षक भी उपस्थित होंगे।

जानकारी देते हुए प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि यह गर्व की बात है कि इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का अवसर अमृतसर को मिल रहा है। इस दौरान डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज की खेल ग्राउंड शास्त्री नगर में 17 खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्केटिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, तीर अंदाजी, एयर पिस्टल, तैराकी, जिम्नास्टिक, शतरंज, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, हॉकी, टेबल टेनिस आदि प्रमुख हैं।

प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि खेलों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएवी प्रबंधकीय समिति के प्रधान पूनम सूरी मुख्यातिथि के रूप में होंगे। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर हरजिंदर कौर, नीतू ग्रोवर, शिवम शर्मा, बिक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी तैयािरयां मुकम्मल कर ली गई हैं।