पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल सील करने की कोशिश की तो कांग्रेस करेगी विरोध : नरूला

होटल सील करने की कोशिश की तो कांग्रेस करेगी विरोध : नरूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिंकू नरूला के साथ कंवलनैन गुल्लू, मामा सिंकदर, भूपिंदर बिट्टू आिद मौजूद थे।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

पंजाबसरकार के आदेशों पर 15 दिसंबर को दरबार साहिब के आस -पास होटलों को सील करने की तैयारी की जा रही है।अगर ऐसा हुआ तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिंपा के नेतृत्व में जोरदार विरोध किया जाएगा।

यह विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस व्यापार सेल के को चेयरमैन जगदीप सिंह नरूला ने चमरंग रोड पर आयोजित बैठक के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि 20 से 25 साल पुराने होटल सरकार की तरफ से लगाए गए सभी टैक्स भरते रहे हैं, इसलिए गैरकानूनी नहीं हैं। इनके साथ कई परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी होने के साथ ही श्रद्धालुओं को रहने के लिए सस्ती सुविधा भी मिल रही है।

पूर्व पार्षद कंवलनैन गुल्लू ने कहा कि एक तरफ सरकार शहर को टूरिज्म हब बनाने के दावे कर रही है, दूसरी तरफ सीलिंग की तैयारी समझ से परे है। काशी, हरिद्वार, बनारस जैसे शहरों में होटल टैक्स फ्री किए गए हैं।इस मौके पर मामा सिकंदर, अमृतपाल सिंह, भूपिंदर बिट्टू, सरगुन सिंह नरूला सहित अन्य मौजूद थे।