- Hindi News
- अल्फा वन मॉल और विवेकानंद अस्पताल ने करवाई प्रतियोगिता
अल्फा वन मॉल और विवेकानंद अस्पताल ने करवाई प्रतियोगिता
अल्फावन की तरफ से नार्थ इंडिया स्ट्रेंथ बिल्डिंग फेडरेशन (एनआईएसबीएफ ) और स्वामी विवेकानंद अस्पताल के सहयोग से ओपन पावर बेंच स्ट्रेंथ बिल्डिंग चैंपियनशिप 2014 आयोजित की गई। जिसका स्लोगन सेय यस टू हेल्थ और सेय नो टू ड्रग्स था। इसके लिए सुबह 10 बजे से 5 कैटेगरी स्ट्रेंथ बिल्डिंग, बेंच प्रेस, पुश अप्स, इनक्लाइन प्रेस और बेस्ट बॉयसेप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की गई। चैंपियनशिप एनआईएसबीएफ के कपिल तिवारी और रॉक जिम के राणा सिंह की देखरेख में आयोजित हुई।
इस दौरान विजेता और बढ़िया प्रदर्शन करने वाले 120 प्रतिभागियों को ट्राफी, सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिए गए। अल्फा वन जी कार्प के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर डा. प्रोदिप्ता सेन ने बताया कि इवेंट आयोजित करने का मकसद स्वस्थ समाज को प्रोत्साहित करना था।