- Hindi News
- हिम्मत ग्रुप ने की डीसी को ज्ञापन सौंप चाइनीज डोर पर रोक लगाने की मांग
हिम्मत ग्रुप ने की डीसी को ज्ञापन सौंप चाइनीज डोर पर रोक लगाने की मांग
हिम्मतग्रुप ने डीसी रवि भगत को ज्ञापन सौंप कर चीन की डोर पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। ग्रुप के प्रधान एडवोकेट मन-मोहित ने कहा कि इस डोर से कई लोग घायल हो चुके हैं, कइयों की जान भी जा चुकी है। इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट चितकारा, हीरा, नवदीप कुमार, कृपाल कौर आदि मौजूद थे।