- Hindi News
- डीएवी पब्लिक स्कूल ने वाद विवाद मुकाबले में तीसरा स्थान हािसल किया
डीएवी पब्लिक स्कूल ने वाद-विवाद मुकाबले में तीसरा स्थान हािसल किया
आठवींभारतीय सरदार दर्शन सिंह मैमोरियल वा-विवाद मुकाबले में लारेंस रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। स्टेट पब्लिक स्कूल जालंधर में आयोजित इस मुकाबले में दसवीं क्लास की स्टूडेंट तावशी ओबेराय और नौंवीं क्लास के शशांक मेहरा ने रनर अप ट्राफी जीती।
उनकी उपलब्धि पर दर्शकों की तरफ से 400 रुपए का पुरस्कार दिया गया। रीजनल डायरेक्टर डॉ. नीलम कामरा, तथा स्कूल के मैनेजर डॉ. केएन कौल ने इसके लिए बच्चों तथा स्कूल स्टाफ को बधाई दी है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीरा शर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।