पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनकम जुटाने में ही नहीं कला में भी बेजोड़ है इनकम टैक्स विभाग

इनकम जुटाने में ही नहीं कला में भी बेजोड़ है इनकम टैक्स विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशका कमाऊपूत कहा जाने वाला इनकम टैक्स विभाग कला और संस्कृति के मामले में भी किसी विभाग से पीछे नहीं है। इसका उदाहरण यहां पंजाब नाटशाला में सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बोर्ड की आर्गेनाइजिंग कमेटी की तरफ से शुरू दो दिवसीय नार्थ जोन कल्चरल मीट-2014 में देखने को मिला। विभिन्न पदों पर तैनात विभागीय लोगों ने नाटक, एकांकी तथा अन्य सांस्कृतिक आइटम पेश करके साबित किया कि वह भी कला को परमोट करने में किसी से पीछे नहीं है।

इनकम टैक्स विभाग अमृतसर की मेजबानी में आयोजित इस समारोह के पहले दिन सोमवार को मुख्यातिथि प्रिं. चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स (एनडब्ल्यूआर) चंडीगढ़ स्वतंत्र कुमार (आईआरएस) शामिल हुए। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में अमृतसर इनकम टैक्स विभाग की चीफ कमिश्नर निशि सिंह (आईआरएस) तथा कमिश्नर योगेंद्र चौधरी (आईआरएस) रहे। प्रोग्राम में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जेएंडके, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली ने इसमें हिस्सा लिया।

गवर्नमेंट सीसे स्कूल हेर के बच्चों ने कला का जौहर दिखाया। इसके बाद दिल्ली, लुधियाना और जेएंडके की विभागीय टीमों ने हिंदी, पंजाबी नाटकों से अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। यह पेशकारी सम-सामयिक मुद्दों पर आधारित रहीं। कमेटी के चेयरमैन तथा अमृतसर कस्टम विभाग के कमिश्नर योगेंद्र चौधरी ने कहा कि आयोजन का मकसद आपसी सांझ को कायम करना तथा छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. तरनदीप कौर, रतिंदर कौर, असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, डॉ. कंचन गर्ग, अजय कुमार डीडी सिस्टम आदि भी मौजूद थे।

इनकम टैक्स विभाग की तरफ से आयोजित कल्चरल मीट के दौरान नाटक पेश करते विभागीय लोग।