पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद बिजली को ठीक करवाने के लिए जेईस नहीं लेंगे परमिट : इंजीनियर

बंद बिजली को ठीक करवाने के लिए जेईस नहीं लेंगे परमिट : इंजीनियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीमीटर टेम्परिंग मामले को लेकर बार्डर जोन चीफ इंजीनियर की ओर से सस्पेंड किए जेईस, लाइनमैन और सहायक लाइनमैनों का गुस्सा अब और भी बढ़ गया है। इसी को लेकर सिटी सर्किल में जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों की साझी संघर्ष कमेटी की ओर से सोमवार को भी मेनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कौंसिल प्रधान जसवंत सिंह और जगदीश भारद्धाज की अध्यक्षता में सुबह10 से 12 बजे तक किए प्रदर्शन के दौरान मेनेजमेंट के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया।

इसमें कुलवंत सिंह ने संबोधित करते कहा इस प्रदर्शन के दौरान अगर किसी इलाके की बिजली बंद हो जाती है तो उसे ठीक करवाने के लिए कोई भी जेई परमिट नहीं लेगा। जबकि 2 दिनों तक स्टोरों का बायकॉट और बिजली बिलों की बकाया राशि की उगराही भी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीटर टेम्परिंग मामले में जेईस और लाइनमैनों की कोई गलती नहीं है। क्योंकि पावरकॉम की ओर से कॉन्टैक्ट बेस पर रखे मीटर रीडर अगर उन बदले गए मीटरों के बिलों पर एफ कोड डाल देते तो उससे मीटर बदलने के बारे पता चल सकता था, जो उन्होंने नहीं किया। वहीं साझी संघर्ष कमेटी के सदस्य जगदीश भारद्धाज ने कहा कि मेनेजमेंट बिना बजह कर्मचारियों को सस्पैंड कर रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2011 में इंफोर्समेंट टीम की ओर से शास्त्री मार्किट में लगे एक टावर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें मेनेजमेंट की ओर से जेई और लाइनमैन को आरोपी मानते हुए उनकी इंक्रीमेंट रोकी गई, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक मेनेजमेंट उनकी इंक्रीमेंट बहाल नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जेई हरभजन सिंह, चंद्रकांत, हरदेव सिंह, महिंदर पाल, जगतार सिंह, अनिल कुमार, बलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, इकवाल सिंह, सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मदन लाल, किशन लाल आदि उपस्थित थे।

सिटी सर्किल में मैनेजमेंट के खिलाफ फोरम के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया।