पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर मारपीट गहने कैश लूट ले गए

घर में घुसकर मारपीट गहने-कैश लूट ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|थाना छेहर्टाकी पुलिस ने अमरजीत सिंह, बल, मलकीत सिंह और 4 अज्ञात व्यक्तियों पर घर में घुस महिला से मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

कुलजीत कौर ने बताया कि उनके पति सेंट्रल जेल में हैं। 4 दिसंबर की रात वह घर पर अकेले थी। आरोपी दीवार लांघ उसके घर में गए और उसे पीटना शरू कर दिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही वह 5 तोले सोने की चेन, 6000 रुपए का मोबाइल और 20 हजार रुपए लूट कर ले गए।

वहीं, थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने प्रेम कुमार, बृज लाल, प्रदीप कुमार, जीता, बिंदा, जोधा, बंटी, 20 अज्ञात युवकों अौर दो अज्ञात महिलाओं पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को आरोपियों ने उससे मारपीट की।