पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हमारी शिकायत पर पर्चा हुआ तो करेंगे भंडारी पुल जाम\'

\"हमारी शिकायत पर पर्चा हुआ तो करेंगे भंडारी पुल जाम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिया और कनिष्का ने कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही। साथ हैं दीपक कपूर, सुषमा महाजन, सुमन महाजन और नीरू महाजन।

गिरफ्तारी हुई तो करेंगे बायकाट : नंदा

अमृतसरबार एसो. के सचिव मुकेश नंदा का कहना है कि वीरवार सुबह 9 बजे तक आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा तो वे कोर्ट का बायकाट करने की कॉल देंगे।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

3दिसंबर को फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित एक रिजाॅर्ट में वकीलों के साथ हुए झगड़े में दूसरे पक्ष ने भी अपनी एप्लीकेशन पर पर्चा दर्ज करने की मांग रखते हुए पुलिस को 24 घंटे तक का अल्टीमेटम दे दिया है। सौरव कपूर की प|ी प्रिया कपूर और सन्नी सरपाल की प|ी कनिष्का सरपाल ने कहा कि वकील पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बार-बार बायकाट की कॉल दे रही। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर को दो बार वारदात की रात की सीसीटीवी फुटेज दे दी गई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

उन्होंने बताया कि शादी की रात एक वकील के रिश्तेदार ने उन्हें अपशब्द कहे। वह अपने पति सौरव कपूर के मुंह में चाट का चम्मच डाल रही थी। वहां खड़े आरोपी ने उनके पति के सामने ही कह दिया कि एक चम्मच उसके मुंह में भी डाल दो। जब पति ने विरोध किया तो उन्होंने ऐसे अपशब्द कहे जो वह बयान नहीं कर सकती। इसके बाद उक्त वकील और उसके रिश्तेदार ने उनके पति को मारना शुरू कर दिया। रात डेढ़ बजे वह दोनों बाहर से युवक ले आए और उनके साथ मारपीट की।