कटासराज जाने के लिए जमा करवाएं पासपोर्ट
अमृतसर | महाशिवरात्रिके महान पर्व पर पाकिस्तान स्थित कटासराज जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने 15 से 21 फरवरी 2015 तक कार्यक्रम जारी किया है। इन तिथियों से 45 दिन पहले यात्रियों के पासपोर्ट पाकिस्तान हाई कमीशन दफ्तर में आवेदन हेतू भेजा जाएगा। दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान सतपाल महाजन ने बताया कि जो श्रद्धालु कटासराज मंदिरों के दर्शन दीदार करना चाहते हैं वह कमेटी दफ्तर में पासपोर्ट और दो फोटो जमा करवा सकते हैं।