पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 13 दिसंबर को लारेंस रोड से निकलेगी : स्वामी नवयोगेंद्र

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 13 दिसंबर को लारेंस रोड से निकलेगी : स्वामी नवयोगेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रथ यात्रा निकालने संबधी बैठक को श्रील नवयोगेंद्र स्वामी महाराज ने संबोधित किया।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

श्रीश्री गौर राधा कृष्ण इस्कॉन मंदिर की ओर से 13 दिसंबर को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बाद दोपहर लारेंस रोड से निकाली जाएगी। इससे पहले 12 दिसंबर सायं साढ़े 6 बजे कोर्ट रोड स्थित सिफ्ती इंटरनेशनल में भजन संध्या और महाआरती की जाएगी। यह बात इस्कॉन की ओर से रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में इस्कॉन की ओर से की प्रेस कान्फ्रेंस में श्रील स्वामी नवयोगेंद्र महाराज ने कही। इस्कॉन अमृतसर के संचालक प्रभु इंद्रानुज दास और रथ यात्रा कमेटी की ओर से करवाए समारोह में महाराज ने कहा कि यात्रा के बाद 14 दिसंबर को दुर्ग्याणा वेद कथा भवन में संकीर्तन और प्रवचन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भगवान के रथ को सुंदर फूलों से सजाकर उसमें भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम जी को विराजमान किया जाएगा। इसके बाद कृष्ण भक्त रथ को अपने हाथों से खींचकर शहर में निकालेंगे। भक्तों की ओर से यात्रा का स्वागत सजावटी गेट और फूलों की वर्षा करके किया जाएगा।

इस मौके पर भगवान रथ यात्रा कमेटी के प्रधान राम लुभाया, नरिंदर कंधारी, नरिंदर अरोड़ा, राकेश शर्मा, राजीव कुमार, मनमोहन मेहरा, दिनेश सहगल, कपिल खेड़ा, अश्वनी शर्मा, राजेश दुग्गल आदि उपस्थित थे।