- Hindi News
- भाजपा प्रदेश में बनाएगी 22 लाख नए सदस्य : चुग
भाजपा प्रदेश में बनाएगी 22 लाख नए सदस्य : चुग
वार्ड नंबर 9 में नरेश शर्मा, पप्पू महाजन, राजिंदर शर्मा, अजय गिल और अन्य (बीच) वार्ड नं. 12 में नरेश शर्मा, अनुज सिक्का, बलदेव राज बग्गा और अन्य। (दाएं) भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग और अन्य।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
भाजपाके राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने सेंट्रल विधानसभा हल्के में सदस्यता अभियान की शुरूआत की। चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में समृद्ध भारत का निर्माण करना है। इसी के तहत प्रदेश में 22 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। चुग ने कहा कि मोदी की कार्यप्रणाली देखकर हर कोई भाजपा से जुड़ने को तैयार है। उन्होंने अपील की कि भाजपा का सदस्य बन देश मजबूत करें।
वहीं भाजपा नेता पप्पू महाजन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 9 में मजीठा रोड पर सदस्यता अिभयान के तहत कैंप लगाकर 250 नए सदस्य बनाए गए। पप्पू ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए हरेक वर्ग के लोग आगे रहे हैं। वहीं महिलाएं भी सदस्य बनने में खास रूचि दिखा रही हैं। पप्पू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला शहरी प्रधान नरेश शर्मा, पार्षद बलदेव राज बग्गा भी मौजूद थे। वार्ड नंबर 12 में पूर्व पार्षद अनुज सिक्का के नेतृत्व में सदस्यता कैंप लगाकर पार्टी के नए सदस्य बनाए गए।