पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्करों से बोले मनप्रीत बादल, ट्रैफिक नियमों का करें पालन

वर्करों से बोले मनप्रीत बादल, ट्रैफिक नियमों का करें पालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल्जपार्टी आफ पंजाब के कन्वीनर मनप्रीत सिंह बादल ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करके हम सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। पार्टी की ओर से जिला स्तर पर शुरू किए गए मीटिंगों के सिलसिले के तहत आज अमृतसर पहुंचे मनप्रीत ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट शब्दों में कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह जिंदगी हमारी अकेले की नहीं बल्कि कई लोग इससे जुड़े हैं। इंसानी जान बहुत कीमती है और इसे ऐसे ही दाव पर नहीं लगाया जा सकता।

ट्रैफिक नियमों को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू की गई मुहिम की तारीफ करते हुए पार्टी कन्वीनर ने कहा कि लोगों को जागरूक करने का जो बीड़ा दैनिक भास्कर ने उठाया है वह अपने आप में मिसाल है। लोगों तक खबरें पहुंचाने के साथ साथ समाज को एक स्वस्थ संदेश देना निश्चय है अच्छा काम है।

मीटिंग में मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि वह वाहन चलाते समय उन सभी नियमों का पालन करेंगे जो एक सेफ ड्राइविंग के लिए जरूरी है। वाहन चलाते समय हम सीट बैल्ट बांधेंगे, ट्रैफिक लाइटों का पालन करेंगे। गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रण में रखा जाए ताकि हादसे रोके जा सकें। तेज रफ्तार गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं, स्पीड भले ही चलाने वाले उत्साहित करती है लेकिन जब रफ्तार अधिक हो तो आगे आने वाली किसी चीज से बचने के लिए ब्रेक लगाने पर वाहन का संतुलन बनाए रखना मुमकिन नहीं होता। नतीजा आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं कई जाने ले लेती हैं। ऐसे में हमें यह संकल्प लेना होगा कि सिर्फ हम ही नहीं बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि जिंदगी की खुशियां रफ्तार की भेंट ना चढ़ पाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की गांरटी है।