पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गट्टू से पतंग उड़ानी बंद करो

गट्टू से पतंग उड़ानी बंद करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों के स्टूडेंट्स ने रैली निकाली और इस दौरान गट्‌टू से पतंग उड़ाने का संदेश दिया।

भास्कर न्यूज | अमृतसर

डीसीरवि भगत के आदेशों पर डीईओ सतिंदरबीर सिंह की अगुवाई में गोल बाग से चाइनीज डोर के खिलाफ रैली निकाली गई। इस दौरान एडीसी डेवलपमेंट भूपिंदर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीईओ सतिंदर बीर सिंह ने बताया कि इस रैली में 300 से अधिक स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। इसके अलावा इस रैली में एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि यह चाइनीज डोर अब आम आदमियों की जान भी ले रही है। जिसकी ताजा उदाहरणें हमारे सामने चुकी हैं। ऐसे में हमें इस डोर का सामाजिक रूप से बहिष्कार करना चाहिए। एडीसी भूपिंदर सिंह ने स्टूडेंट्स को ऐसी घातक चाइनीज डोर से दूर रहने की सिफारिश की। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, प्रिंसिपल बलकार सिंह, प्रिंसिपल जतिंदरपाल सिंह, प्रिंसिपल मोनिका, प्रिंसिपल धर्मपाल सिंह, जसबीर सिंह, सुखपाल सिंह आदि उपस्थित थे।