पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री निवास बनाने को किया भूमि पूजन

यात्री निवास बनाने को किया भूमि पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | दुर्ग्याणाकमेटी की ओर से उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति के संयुक्त प्रयास से उत्तरांचल बद्रीनाथ धाम को जाने वाले यात्रियों के लिए देहरादून से लगभग 300 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव मनेरी में यात्री निवास बनाने को लेकर भूमि पूजन किया गया। कमेटी के संरक्षक राम प्रकाश चोपड़ा, महासचिव रमेश शर्मा, कार्यसमिति सदस्य नंद लाल शर्मा, भारत विकास परिषद के संयोजक यशपाल गुप्त और प्रोजेक्ट संयोजक सविता कपूर ने 7 दिसंबर को भूमि पूजन के दौरान हवन यज्ञ करके पूजा अर्चना की। रमेश शर्मा ने कहा कि 25 लाख की लागत से बनने वाले यात्री निवास का काम एक वर्ष में पूरा होगा और इसमें 10 कमरों का निर्माण कमेटी की ओर से किया जाएगा। इसमें यात्रियों के लिए ठहरने और भोजन के साथ गर्म पानी का भी पूरा प्रबंध होगा।