- Hindi News
- डीएवी पब्लिक स्कूल ने मनाया मानवाधिकार दिवस
डीएवी पब्लिक स्कूल ने मनाया मानवाधिकार दिवस
अमृतसर | डीएवीपब्लिक स्कूल ने मानवाधिकार को बढ़ावा देने बचाने के लिए मानवाधिकार दिवस मनाया। प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की नींव मजबूत बनाने के लिए इस अधिकार की जरूरत है ताकि संसार की ऐसी इमारत खड़ी हो सके, जिसमें शांति, दया और न्याय प्रबल हो। स्कूल के स्टूडेंट्स ने इस विषय के अंतर्गत स्वरचित कविताएं सुनाई प्रत्येक व्यक्ति के लिए तीन विशेष अधिकारों शिक्षा, कार्य और आजादी की जरूरत पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से प्रण लिया कि वह मानवाधिकार को प्रोत्साहित करेंगे। प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने कहा कि अधिकार वे नहीं होते जो आप को कोई देता है बल्कि वे होते हैं, जो आप से कोई ले नहीं सकता इसलिए आज सुयोग्य होने की जरूरत है।