- Hindi News
- डाॅ. बंगाली और डॉ. दिलबाग के दवाखानों पर छापेमारी
डाॅ. बंगाली और डॉ. दिलबाग के दवाखानों पर छापेमारी
अमृतसर | स्वास्थ्यविभाग के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने बुधवार को बस स्टैंड के नजदीक स्थित बंगाली दवाखाना और डॉ. दिलबाग दवाखाना में छापामारी की। इन दवाखानाें से भारी मात्रा में विज्ञापन संबंधी सामान बरामद किया गया है। दोनों दवाखाना के संचालकों को आदेश दिए गए कि वे विज्ञापनों के जरिये लोगों को गुमराह करें। ड्रग इंस्पेक्टर रमणीक सिंह ने बताया कि दवाखानों को चलाने वाले शहरों की दीवारों, इश्तहारों के माध्यम से लोगों को गुमराह करते हैं। इनमें यौन रोगों का शत-प्रतिशत इलाज, बाल झड़ने से रोकना, संतान की प्राप्ति का शर्तिया इलाज आदि लिखा गया है। इन विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान इन दवाखानों से विज्ञापन सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी कर लोगों काे गुमराह करने की हिदायत दी गई है।