- Hindi News
- नेता चाहे एडवोकेट भगत के साथ नहीं, लेकिन वर्कर कर रहे सपोर्ट
नेता चाहे एडवोकेट भगत के साथ नहीं, लेकिन वर्कर कर रहे सपोर्ट
कहा, नाबालिग को जला कर मारने के मामले में डिप्टी सीएम दें इस्तीफा
भास्करन्यूज | अमृतसर
पार्टीनेताओं को एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करनी चाहिए। अगर इस बार भी एकजुटता नहीं दिखाई तो तीसरी बार भी सत्ता में आना मुश्किल है। जिला शहरी प्रधान एडवोकेट राजीव भगत को नेताओं का साथ चाहे नहीं मिल रहा लेकिन वर्कर उनके साथ हैं। लुधियाना में जिंदा जलाई गई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर सुखबीर बादल को इस्तीफा देना चाहिए। यह कहना रहा पंजाब प्रदेश कांग्रेस उप प्रधान अमृतसर के इंचार्ज सुरिंदरपाल सीबिया का, वह कांग्रेस भवन में मंथली मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जिला देहाती दफ्तर में देहाती प्रधान गुरजीत औजला के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।
सीबिया ने एडवोकेट भगत को कहा कि जो लोग तीन बार मीटिंगों से गायब रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाए। एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आपसी कलह के कारण पार्टी की सरकार नहीं बन पाई, बड़े नेताओं को फर्क नहीं पड़ता लेकिन डंडे वर्करों को खाने पड़ते हैं। वर्कर तगड़े हो जाए तो स्थिति में सुधार होना निश्चित है।