- Hindi News
- वल्ला बाइपास से कार चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
वल्ला बाइपास से कार चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
अमृतसर | थानाडिवीजन की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर कार चुराने का मामला दर्ज किया है। मजीठा रोड निवासी बिक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को वह वल्ला बाइपास स्थित फॉरेस्ट रिजोर्ट में गए थे। उन्होंने अपनी बोलेरो कार नंबर पीबी-02-सीजी-0309 को बाहर पार्क कर की थी। जब वह शादी देख वापिस आए तो उनकी कार वहां खड़ी नहीं थी।