पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के आरोप में पति और ननद पर केस दर्ज

मारपीट के आरोप में पति और ननद पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | प|ीको बेरहमी के साथ पीटने के आरोप में थाना ब्यास पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह गुरमीत कौर निवासी गांव टिम्मोवाल के तौर पर हुई है। पुलिस शिकायत में गांव चीमा बाठ निवासी रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले शमशेर सिंह के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। गत दिनों भी रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पर मौजूद थी और मामूली बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान पति और ननद ने डंडे के साथ उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गंभीर रूप से जख्मी से कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच में आकर बचाव करवाया और अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।