पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर सिविल सोसायटी ने सोशल अवेयरनैस पर सेमिनार करवाया

अमृतसर सिविल सोसायटी ने सोशल अवेयरनैस पर सेमिनार करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसरसिविल सोसायटी की ओर से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी में सोशल अवेयरनैस पर सेमिनार आयोजित करवाया गया। इस दौरान कंज्यूमर फोरम के प्रेसीडेंट भूपिंदर सिंह मुख्यातिथि और एसई नगर निगम पीके गोयल अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस सेमिनार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज के नजरिए में बदलाव लाना है। प्रेसीडेंट प्रबोध बाली ने बताया कि आज समाज छोटी-छोटी बात पर लड़ने को उतारू हो जाता है। जो सभ्य नहीं है। ऐसे में हमें नजरिया बदलने की जरूरत है। इस दौरान स्टूडेंट्स को राइट्स टू सर्विस और राइट टू इन्फॉर्मेशन एक्ट की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिम्मी चटवाल, हरीश छाबड़ा, रनदीप कोहली, एपीएस चट्ठा, केएस पाहवा, बीआर शर्मा, मोहित सुनेजा, प्रांशुल अग्रवाल, जतिन आदि भी उपस्थित थे।