पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईज के प्रदर्शन के कारण नहीं हो रहे काम

जेईज के प्रदर्शन के कारण नहीं हो रहे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटरटेम्परिंग मामले को लेकर बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर की ओर से हाल गेट सिटी सर्किल के सस्पेंड किए जेईज को लेकर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से 4 दिसंबर से शुरू किया प्रदर्शन बुधवार को 7वें दिन में दाखिल हो गया।

प्रधान कुलवंत सिंह और महासचिव अमरदीप सिंह की अध्यक्षता में किए जा रहे प्रदर्शन में सभी जत्थेबंदियों को साथ लेकर ज्वाइंट फोरम संघर्ष कमेटी का गठन किया गया। मदन लाल ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट अपनी अड़ियल नीति के कारण अपना और पंजाब सरकार का नुकसान कर रही है, क्योंकि सुल्तानविंड, माल मंडी, सिटी सेंटर, चाटीविंड, सिविल लाइन के अलावा शहर के कई इलाकों में एलएनटी और बीआरटीएस का काम चल रहा है, जबकि कर्मचारियों की ओर से अपने मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निरंतर दो घंटे प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सस्पेंड जेईज को बहाल करके सस्पेंशन ऑर्डर रद्द नहीं किए जाते, तब तक इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जोगा सिंह, अश्विनी कुमार, हरदेव सिंह, इकबाल सिंह, अनिल कुमार, केपी सिंह, बख्शीश सिंह, नरिंदर बल, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।