पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी

टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कत्थूनंगलटोल प्लाजा रेट सेटिंग को लेकर धरने पर बैठे ट्रासंपोर्टर ने लगातार चौथे दिन अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस रोष में उनके साथ कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एकेटयू, किसान संघर्ष कमेटी, ऑल इंडिया जमहूरी किसान सभा के सदस्यों ने भी इस रोष में समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया।

इस मौके पर ट्रासंपोर्टर बंटी, अशोक चौधरी, प्रभ ज्योत सिंह और भोला सिंह ने कहा कि जब तक रेट कम नहीं किए जाएंगे, वह इसी तरह रोष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा, किसी भी आम व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली किसी भी प्राइवेट कार, जीप या स्कूली बसों का नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी तरह के वाहनों से टोल वसूला जाए और इसके रेट कम किए जाए, ताकि आम वर्ग को परेशानी उठानी पड़े।