पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीड़ेमार दवाओं की जांच को चार मेंबरी कमेटी गठित

कीड़ेमार दवाओं की जांच को चार मेंबरी कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | अबोहरसे अमृतसर लाई गई कीड़ेमार दवाओं की खेप की जांच के लिए जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर ने चार मेंबरी कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही टीम ने पांच सैंपल लिए। सैंपल की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाइड मार्केट में सप्लाई के लिए छोटे ट्रक में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कीड़ेमार दवाएं लाई गई थीं। सूचना मिलने पर विभाग के एडीओ वरिंदरपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। चैक किया तो गाड़ी चालक के पास सिर्फ बिल थे। इसके बाद गाड़ी को रणजीत एवेन्यू स्थित खेती भवन लाया गया और माल उतर लिया गया। जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. पीएस संधू ने बताया कि आज इसकी जांच के लिए चार एडीओ की जांच कमेटी बनाई गई है। सैंपलिंग की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।