पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 नई बसों को खुद चलाएगी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस सोसायटी

20 नई बसों को खुद चलाएगी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस सोसायटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीरवि भगत की अध्यक्षता में हुई अमृतसर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड सोसायटी की बैठक में फैसला लिया गया कि यदि अनांनथा पदबानाभा ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अगले 15 दिनों में नई आई 20 बसों की बैंक गारंटी दी तो सोसायटी इसे खुद चलाएगी। साथ ही कंपनी को चेतावनी दे दी है कि यदि उन्होंने बसों को चलाने में आनाकानी की तो पहले से चल रही 40 बसों की दी गई 1.40 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी को जब्त कर लिया जाएगा। बैठक में मेयर बख्शी राम अरोड़ा, डीटीओ लवजीत कलसी, पंजाब रोडवेज के अधिकारियों सहित कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

वहीं सिटी बसों को चला रही कंपनी के मैनेजर प्रवीण ने बताया कि डीटीओ कार्यालय सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के उन्हें पता चला कि शहर में सिर्फ 526 जायज ऑटो रिक्शा शहर में चल सकते हैं, जबकि यहां 40,000 के करीब ऑटो चल रहा है।

नगर निगम के साथ हुए करार के अनुसार निगम को अवैध ऑटो को बंद करवाना था। किंतु ऐसा नहीं हो सका और कंपनी को घाटा सहना पड़ रहा है।

इस संबंध में मेयर बख्शी राम अरोड़ा का कहना है कि कंपनी ने 20 बसों को चलाने के लिए बैंक गारंटी देनी है, जो काफी समय से नहीं दी जा रही। इस कारण 20 बसों को खड़ी करना पड़ा है। अब यदि कंपनी ने इन बसों की बैंक गारंटी नहीं दी तो इन बसों को अमृतसर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड सोसायटी चलाएगी।

उनका कहना है कि शहर से अवैध ऑटो हटाने को लेकर उन्होंने पुलिस को कंपनी का सहयोग करने को कहा था, लेकिन ऐसा कोई करार कंपनी के साथ नहीं हुआ था।