पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचहरी के बाहर गोलियां चलाने वाले हो सकते हैं लुटेरे

कचहरी के बाहर गोलियां चलाने वाले हो सकते हैं लुटेरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकचहरी के बाहर चली गोलियों में सामने आए दोनों गैंग्स को पुलिस अब शहर की दो बड़ी हाई प्रोफाइल लूटों के मामलों के साथ जोड़कर देख रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों गैंग्स हथियारों के बल पर भंडारी पुल, रिगो ब्रिज, रणजीत एवेन्यू और अमृतसर बाइपास पर लूट को अंजाम देते थे।

पुलिस ने गुरु नानक अस्पताल में दाखिल गैंगस्टरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पूछताछ में दोनों ही गैंग एक दूसरे की करतूतों के बारे में पुलिस को बता रहे हैं। जिस बीच पता चला है कि खन्ना पेपर मिल के कैशियर कर्मचारियों से लाखों रुपए लूटने और स्वानी मोटर्स के कैशियर से 15 लाख रुपए लूटने की वारदात को भी इन्हीं गैंग्स ने अंजाम दिया था।

पुलिस सोमवार को हुई फायरिंग के दोषियों सुरिंद्र करण को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। थाना सिविल लाइन, थाना मजीठा रोड स्पेशल टीमों ने मंगलवार कई जगह रेड की है। पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और इन दोनों गैंग्स के साथ जुड़े आरोपियों को पकड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।