- Hindi News
- पर्यावरण का संदेश देने को मंगवाए पौधे फेंक गए एबीवीपी वाले
पर्यावरण का संदेश देने को मंगवाए पौधे फेंक गए एबीवीपी वाले
पर्यावरण का संदेश देने को मंगवाए पौधे फेंक गए एबीवीपी वाले
अमृतसर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से स्थानीय रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में कराए गए 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पर्यावरण बचाने का संदेश देने के मकसद से विशेष तौर पर मंगवाए गए पौधों को कूड़े की तरह फेंक दिया गया। देखभाल और पानी मिलने से यह सभी पौधे बच नहीं सके और एक-एक करके दम तोड़ गए। युवा और छात्र शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से 14 से 16 नवंबर को हुए इस अधिवेशन में देश भर 4,000 के करीब छात्रों ने भाग लिया था। इस अधिवेशन के दौरान छात्र नेताओं ने पंजाब को नशा मुक्त और पर्यावरण युक्त करने का नारा लगाया।
लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने के लिए वन विभाग से 200 पौधे मंगवाए गए और उनमें से 50 को पंडाल के निकट रोप दिया गया, मगर बाद में किसी ने उनकी सुध नहीं ली और वह दो-तीन दिनों में ही सूख गए। बाकी बचे 150 पौधों को उसी जगह पर फेंक दिया गया, यह पौधे भी देखते-देखते कूड़े के ढेर में बदल गए।
मंगलवार को समाज सेवी संगठन मिशन आगाज के डायरेक्टर दीपक बब्बर, विशाल शर्मा, वायस ऑफ अमृतसर की इंदू अरोड़ा और मिशनरी खुदाई खिदमतगार संस्था के प्रधान पीएस भट्टी ने अधिवेशन स्थल पर पहुंच कर पौधों की दुर्दशा का खुलासा किया।